Etusivu » हिन्दी (hindi) (PAM) पाम फिनलैंड में सेवा क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए ट्रेड यूनियन है। फिनलैंड में काम करने वाले हर व्यक्ति के अधिकार हैं – चाहे वे कहीं से भी हों। अगर आप निजी सेवा क्षेत्र में काम करते हैं – सफाई सेवा, रिटेल, ट्रेड लॉजिस्टिक्स, रेस्टोरेंट, होटल या पर्यटन में – तो (PAM ) पाम आपके लिए सही यूनियन है। अपनी कामकाजी जीवन में सुरक्षा पाने के लिए (PAM) पाम से जुड़ें अभी (PAM ) पाम से जुड़ें। (PAM) पाम क्या करता है? ✅ (PAM) पाम नौकरी से जुड़े मामलों में सहायता, सलाह और कानूनी मदद देता है। जब आप (PAM) पाम के सदस्य होते हैं, तो अगर आपके काम करने की ज़िंदगी या अपने मालिक के साथ कोई झगड़ा है, तो आप (PAM) पाम विशेषज्ञों से सलाह और मदद ले सकते हैं। ✅ (PAM) पाम वेतन बढ़ाने और काम करने के दूसरे हालात पर बातचीत करता है। (PAM) पाम सेवा क्षेत्र में सामूहिक समझौता पर बातचीत करता है, जिनकी शर्तें कानून के हिसाब से ज़रूरी शर्तों से बेहतर होती हैं। सामूहिक समझौता में न्यूनतम वेतन, काम के घंटे, बीमारी की छुट्टी, छुट्टी का भुगतान और भी बहुत कुछ शामिल होता है। PAM पाम के सामूहिक समझौता की वजह से, कर्मचारियों को, उदाहरण के लिए, शाम और रात के काम के लिए अतिरिक्त वेतन और हर हफ़्ते दो दिन की छुट्टी मिलती है। ✅ (PAM) पाम बेरोज़गारी होने पर सुरक्षा देता है। जब आप (PAM) पाम के सदस्य बनते हैं, तो आप (PAM) पाम के बेरोज़गारी कोष में भी शामिल हो जाते हैं। अगर आप बेरोज़गार हो जाते हैं और बेरोज़गारी भत्ता पाने की ज़रूरतें पूरी करते हैं, तो आपको कमाई से जुड़ा बेरोज़गारी भत्ता मिल सकता है। ✅ (PAM) पाम प्रशिक्षण, कार्यक्रमों और सहकर्मी समर्थन आयोजन करता है। हम भाषा क्लबों, CV लिखने में मदद, सूचना सत्र और भी बहुत कुछ देते हैं ताकि आप आत्मविश्वास और सूचित महसूस करें। आप दूसरों से मिल सकते हैं, अपने अधिकारों के बारे में जान सकते हैं और अपनी कौशल विकसित करने के लिए स्वतंत्र महसूस कर सकते हैं। (PAM) पाम के संजाल से यहाँ जुड़ें। फिनलैंड में न्यूनतम वेतन क्या है? फिनलैंड में कानून द्वारा कोई न्यूनतम वेतन तय नहीं है। ज़्यादातर सेवा क्षेत्र में, न्यूनतम वेतन ट्रेड यूनियन और नियोक्ता संघ के बीच बातचीत किए गए सामूहिक समझौता में तय किए जाते हैं। इसलिए, वेतन व्यवस्था और न्यूनतम वेतन अलग-अलग सेवा क्षेत्र में अलग-अलग होते हैं। वेतन में आमतौर पर शामिल होते हैं: महीने या घंटे के हिसाब से वेतन शाम और रात के काम जैसे ज़्यादा काम के घंटों और ओवरटाइम के मुआवज़े के लिए।। होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र में न्यूनतम वेतन देखें (इंग्लिश में) अचल संपत्ति क्षेत्र में न्यूनतम वेतन देखें (इंग्लिश में) व्यापार क्षेत्र में न्यूनतम वेतन देखें (इंग्लिश में) अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ट्रेड यूनियन क्या है? ट्रेड यूनियन यह मज़दूरों का संगठन है। मज़दूरों अपनी वेतन, काम के घंटे और काम करने के दूसरे हालात को बेहतर बनाने के लिए ट्रेड यूनियन में शामिल होते हैं। ट्रेड यूनियन नियोक्ता के साथ बातचीत करते हैं और इसके आधार पर सामूहिक समझौता बनाते हैं। वे यह पक्का करते हैं कि कर्मचारी समझौता का पालन करें और कर्मचारियों के साथ सही बर्ताव करें। ट्रेड यूनियन अपने सदस्य को कानूनी सहायता, सलाह और प्रशिक्षण जैसी मदद भी देते हैं। फिनलैंड में हर कामदार को ट्रेड यूनियन में शामिल होने का अधिकार है। (PAM) पाम में कौन शामिल हो सकता है? आप (PAM) पाम में शामिल हो सकते हैं अगर आप फिनलैंड में निजी क्षेत्रक में काम करते हैं, जैसे सफाई या अचल संपत्ति की मरम्मत में खुदरा, या थोक बिक्री या व्यापार रसद होटल, रेस्टोरेंट या पेट्रोल स्टेशन में आप PAM पाम में तब भी शामिल हो सकते हैं जब आप व्यावसायिक अध्ययन की पढ़ाई कर रहे हों, भोजन पहुँचाने वाला व्यक्ति के तौर पर काम कर रहे हों या स्वनियोजित हों। (PAM) पाम की सदस्यता के बारे में पढ़ें (इंग्लिश में)छात्र सदस्यता के बारे में पढ़ें (इंग्लिश में)भोजन पहुँचाने के तौर पर काम करने वाले के साथ (PAM)पाम के सहकारिता के बारे में पढ़ें (इंग्लिश में) सदस्यता के फॉर्म भरें मैं निजी सेवा क्षेत्रक में काम नहीं करता। मुझे कौन सी यूनियन में शामिल होना चाहिए? आप liitot.fi/en पर आपके उद्योग या नियोक्ताओं के आधार पर सही यूनियन खोज सकते हैं। (PAM) पाम सदस्यता के बारे में इंग्लिश में और पढ़ें आप यह इलेक्ट्रॉनिक फ़ॉर्म भरकर या हमारी सदस्यता सेवा +358 (0)30 100 630 पर कॉल करके शामिल हो सकते हैं। अपनी संपर्क जानकारी के अलावा, आपको अपना फ़िनिश व्यक्तिगत पहचान नंबर और अपने काम की जगह का ऑ आधिकारिक नाम देना होगा। (PAM) पाम सदस्यता के बारे में इंग्लिश में और पढ़ें क्या मेरा मालिक मुझे कम वेतन दे सकता है क्योंकि मैं विदेशी हूँ? नहीं। आपकी नागरिकता के आधार पर आपको दूसरों से कम वेतन या काम करने के बुरे हालात नहीं मिल सकते। भेदभाव मना है। सामूहिक समझौता क्या है? एक ट्रेड यूनियन और मालिक के बीच एक समझौता होता है। यह समझौता में वेतन, काम के घंटे, छुट्टियों और काम करने के दूसरे हालात के लिए कम से कम ज़रूरतें तय करता है। सामूहिक समझौता किसी खास कंपनी या पूरे सेक्टर के लिए किए जा सकते हैं। ज़्यादातर PAM पाम सामूहिक समझौता क्षेत्र के हिसाब से होते हैं, और उस सेवा क्षेत्र की सभी कंपनियों पर लागू होते हैं। (PAM )पाम सामूहिक समझौता की सूची (इंग्लिश में) क्या मैं सामूहिक समझौता से कम पर सहमत हो सकता हूँ? नहीं हो सकते । आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। आप हमेशा बेहतर शर्तों पर सहमत हो सकते हैं – लेकिन समझौता कभी भी न्यनतम से कम नहीं हो सकता। भले ही आप खराब शर्तों वाले समझौता पर दस्तख़त करें, यह मान्य नहीं होगा। कानून और सामूहिक समझौता जो कहता है, उस पर आपका हमेशा अधिकार होता है। मुझे निकाल दिया गया। क्या (PAM) पाम मेरी मदद कर सकता है? हाँ, अगर आप नौकरी से निकाले जाने से पहले (PAM) पाम के सदस्य बन गए थे। यहाँ नियम दिए गए हैं कि (PAM) अपने सदस्य की मदद कैसे करता है । कामदार को कैसे और क्यों नौकरी से निकाला जा सकता है, इसके नियम हैं। हम यह पक्का करने में मदद करते हैं कि सदस्य के अधिकारों का सम्मान किया जाए और नौकरी से निकालने की सुनवाई के लिए सपोर्ट दिया जाए। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो (PAM) पाम से संपर्क करें। संपर्क जानकारी संपर्क विवरण (PAM) पाम के सदस्य के तौर पर, आप बेरोज़गार का वेतन सेवा संघ कोष के भी सदस्य हैं। अगर आप बेरोज़गार हो जाते हैं और ज़रूरतें पूरी करते हैं, तो बेरोज़गार का वेतन सेवा संघ कोष आपको आम्दानी से जुड़ा बेरोजगार भत्ते देगा। यह भत्ता आपकी वेतन से कम होता है, लेकिन आमतौर पर सरकार द्वारा दिए जाने वाले मूल भत्ते से ज़्यादा होता है। (PAM) पाम सदस्य को नौकरी या पढ़ाई के मौके ढूंढने में व्यक्तिगत सहायता भी देता है।अनुशिक्षण के ज़रिए, आप अपनी कौशल को बेहतर ढंग से पहचान पाएंगे और नौकरी ढूंढने में सहायता पा सकेंगे। अंग्रेज़ी में पढ़ें अतिरिक्त जानकारी काम के लिए फिनलैंड आना – आपको क्या जानना चाहिए सेवा क्षेत्र में नए कामदार रोजगार से संबंधित के बारे में जानकारी – समझौता के पत्र , काम के घंटे, छुट्टियां, बीमारी की छुट्टी और भी सदस्य के लिए PAM पाम की हेल्पलाइन और कानूनी मदद सदस्य बनें अगर आप निजी सेवा क्षेत्र में बिक्री कर्मियों, सफाई करते हैं, वेटर, कुक या सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं, तो आपको (PAM) पाम की सदस्य लेना चाहिए। हम आपके काम की शर्तों पर बातचीत करते हैं और अगर आपको अपनी नौकरी में कोई दिक्कत आती है तो आपकी मदद करते हैं। अभी (PAM ) पाम से जुड़ें।